गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों बूथ कमेटी सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भाजपा ने इस अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर के 20 मंडलों में लगातार अभियान के अंतर्गत बैठकों का आयोजन भी हो रहा है।
इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने ब्रज बिहार मंडल की समन्वयक होने के नाते मंडल की बैठक ली। जिसमें बूथ के सत्यापन संबंधी जानकारी दी। बैठक में ब्रिज विहार मंडल के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, पार्षद मनोज गोयल, सेक्टर प्रभारी सोनिया स्वरूप, सेक्टर संयोजक अवधेश कटियार और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। वही वसुंधरा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने भी बूथ कमेटी के सत्यापन के लिए बैठक का आयोजन किया। इसमें वसुंधरा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, विनीत त्यागी, पार्षद मंजू त्यागी,सेक्टर संयोजक नीतू सेठी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि भाजपा का बूथ कमेटी सत्यापन अभियान आगामी 15 अगस्त तक निरंतर चलता रहेगा जिसकी शुरुआत गत 15 जुलाई को की गई थी।
