देश में कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 53.8

Share

नई दिल्ली :- देश में जहां कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं, वहीं राहत भरी खबर भी है कि लोग इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। देश का रिकवरी रेट एक प्रतिशत बढ़कर अब 53.8 प्रतिशत हो गया है। यानि देश में आधे से ज्यादा कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुछ राज्यों में रिकवरी रेट तेजी से सुधरा है, जिसमें महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, कर्नाटक, असम, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल शामिल है। इनमें रिकवरी रेट तकरीबन 60 प्रतिशत है। 

वहीं कुछ राज्यों में नए मामले ज्यादा आने से रिकवरी रेट काफी कम है। जिनमें सिक्किम, मिजोरम, नगालैंड जैसे राज्य शामिल है। सबसे अधिक रिकवरी रेट पंजाब का है जहां 962 मामले एक्टिव हैं जबकि 2570 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां नए मामले आने की रफ्तार भी थम सी गई है। उसी तरह मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हालात बेहतर हुए हैं। सबसे खराब हालात महाराष्ट्र और दिल्ली के हैं। इन्ही दो राज्यों से देश के आधे से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।