Noida : अशोक भाटी बने भाकियू के मीडिया प्रभारी

Share

नोएड़ा :- लॉकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों के लिए टिकैत रसोई चलाकर चर्चा में आये सलारपुर के किसान व भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भाटी का कद संगठन में और बढ़ गया है। भाकियू कमेटी के द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय में अशोक भाटी अध्यक्ष भाकियू बिसरख ब्लॉक निवासी सलारपुर नोएडा को “नोएडा मीडिया प्रभारी” के पद पर भी नियुक्त गया है। बता दें ये नियुक्ति भाकियू के जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अनित कसाना द्वारा की गई है।

अनित कसाना ने बताया इस कोरोना महामारी में श्री अशोक भाटी द्वारा निरंतर टिकैत रसोई चलाई गई और जरूरतमंदों की मदद की गई और भारतीय किसान यूनियन में उनके कार्य करने की क्षमता इसी प्रकार बनी रहे। हम भाटी जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।