उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की गिरफ्तारी निंदनीय – नरेंद्र राठी

Share

गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र राठी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा पर प्रवासियों की घर वापसी पर राजनीति करने का आरोप लगा है। नरेंद्र राठी ने कहा कि मंगलवार को शालीमार गार्डन मे अपने घर जाने को गाजियाबाद पहुचे प्रवासी मज़दूरों पर हुए लाठी चार्ज एक निंदनीय घटना है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा प्रयोग करने से मची भगदड़ के कारन कुछ महिलाओं और बच्चे गिरकर चोटिल हो गए है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का रवैया संवेदनहीन है तो वहीं दूसरी ओर सांसद वीके सिंह और विधायक द्वारा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही निशुल्क बस सेवा हवा में है। और कांग्रेस पर कोरोना को लेकर राजनीति कर आरोप लगाया गया है जोकि हास्यास्पद है।

सरकार और प्रशासन के इस कार्य की सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए मदद करना चाहती है। लेकिन सरकार की नीतियों का खमियाजा प्रवासी कामगारों को उठाना पड़ रहा है।

श्रमिकों को उनके गृह जनपद जाने के लिए कांग्रेस 1000 बस उपलब्ध कराकर उनकी सूची भी प्रदेश सरकार को दे दी गई है। लेकिन शासन प्रशासन परमिशन नही दे रहा है। साथ ही इनका विरोधक तानाशाही रवैया अपनाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष आजय कुमार लल्लू को मथुरा में घसीटते हुए गिरफ्तार किया गया साथ साथ ही अन्य कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया।