Noida : पुलिसकर्मियों ने मनवायी बुजुर्ग दंपति की शादी की सालगिरह

Share

नोएडा :- विश्वव्यापी महामारी कोरोना (कोविड 19) से पूरा देश लड़ रहा है। इस युद्ध में पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी तो निभा ही रहे है। इसके अलावा वह मानवता की मिशाल भी पेश कर रहे हैं।

जिला गौतमबुद्ध में पुलिस ने लॉकडाउन के बीच एक बुजुर्ग दंपति की शादी की 52 वीं सालगिरह मनाकर ऐसा ही एक मिशाल पेश किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल जोन) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले बीएस भटनागर व उनकी पत्नी की गुरुवार को विवाह की 52 वीं सालगिरह थी।उनके बेटा दुबई में रहता है। लॉकडाउन के चलते वह दुबई से अपने माता-पिता की विवाह की वर्षगांठ मनाने नहीं आ पाया।

उनके बेटे ने नोएडा पुलिस को फोन करके अपने माता-पिता की सालगिरह मनाने का आग्रह किया था। सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपती के इस सुखद दिन में शामिल होने नोएडा पुलिस केक लेकर पहुंची। पुलिस वालों को अपने दरवाजे पर देख दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिसवालों के साथ विवाह की वर्षगांठ मनाई और इस कदम के लिए पुलिस की तारीफ की।