Ghaziabad: साले ने मारी जीजा को गोली,पुलिस मान रही है संदिग्घ

Share

गाजियाबाद : लोनी में एक बार फिर अपराधों के ग्राफ ने जोर पकड़ लिया है। पति द्वारा सुपारी देकर कराई गई पत्नी की हत्या के बाद अब साले ने जीजा को गोली मार दी। बहन के साथ मारपीट करने की जानकारी होने पर युवक जीजा को समझाने पहुंचा था। जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

लोनी कोतवाली क्षेत्र की मुस्तफाबाद कॉलोनी में 30 वर्षीय बादशाह परिवार के साथ रहता है। उसका आए दिन पत्नी से पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। जिस पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसका पता बादशाह के साले को लगा तो वह जीजा को समझाने बुधवार की रात घर पहुंचा।

बताया गया है कि इस बीच जीजा साली में झगड़ा हो गया। जिस पर साले ने जीजा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जहां बादशाह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया, वहीं साला अपने दो अन्य साथियों के साथ बहन को लेकर मौके से भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे बादशाह के परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

लोनी कोतवाल बिजेंद्र भड़ाना का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है कि बादशाह को गोली मारी गई है या फिर वह स्वयं को गोली मारकर ससुरालियों को फंसाने चाहता है। उनका कहना है कि छानबीन पूरी होने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।