जेपी नड्डा ने झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों और सांसदों के साथ की चर्चा

Share

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पार्टी पदाधिकारियों और सांसदों के साथ कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से उपजे हालात में चलाए जा रहे कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

नड्डा ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सांसदों एवं पदाधिकारियों के साथ पार्टी द्वारा कोरोना महामारी के संकट से लड़ने के लिए चलाए जा रहे जनसेवा कार्यों  की स्थिति की जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए ।

नड्डा ने ट्वीट कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने पार्टी सांसदों और पदाधिकारियों से कहा कि हमें सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की सेवा करनी है तथा फेस कवर के निर्माण व उपयोग पर अधिक से अधिक जोर देना है।