कोरोना वायरस : देश में अब तक 420 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 12759

Share

नई दिल्ली :- देश में वैश्विक महामारी कोविड के मरीजों की संख्या अब 12759 पहुंच गई है। पिछले 12 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या अब तक 420 हो चुकी है।

गुरुवार की शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 76 मरीज विदेशी भी शामिल हैं। वहीं, राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं। अब तक देश में 1515 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। लेकिन कुछ राज्य जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आध्र प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

कुछ राज्यों में नए मामले आने की संख्या बेहद कम है। इनमें केरल सबसे आगे है। यहां अबतक कुल 388 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 218 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश के 33 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 170 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या राज्यों में इस तरह से है— अंडमान और निकोबार- 11, आंध्र प्रदेश में 534, अरुणाचल प्रदेश- 1, असम- 33, बिहार-74, छत्तीसगढ़-33, दिल्ली – 1578, गोवा -7, गुजरात- 871, हरियाणा-205, हिमाचल प्रदेश-35, झारखंड-28, कर्नाटक- 315, केरल -388, मध्य प्रदेश- 1120, महाराष्ट्र- 2919, मणिपुर-2, मिजोरम-1, मेघालय-7, नागालैंड-0(मरीज को असम भेजा गया), ओडिशा-60, पुदुचेरी-7, पंजाब-186, राजस्थान- 1023, तमिलनाडु- 1242, तेलंगाना- 698, त्रिपुरा-2, चंडीगढ़-21, जम्मू और कश्मीर-300, लद्दाख-17, उत्तर प्रदेश में 773, उत्तराखंड -37, पश्चिम बंगाल-231 मामले की पुष्टि हो चुकी है।