जामिया गोली कांड: इनाम देने की घोषणा आरोपी को, दर्ज की पुलिस ने FIR

Share

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया में गोली चलाने वाले आरोपी नाबालिग छात्र को बरेली की जन कल्याण सेवा समिति ने बैठक कर 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। थाने में आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

जिले के सीबीगंज के गांव मथुरापुर में शनिवार को बजरंगी लाल जन कल्याण सेवा समिति की एक बैठक हुई थी जिसमें जामिया मीलिया इस्लामिक विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने वाले आरोपी को रामभक्त बताकर 51,00 रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की गई थी। सीबीगंज थाने के उप निरीक्षक सहेन्द्र पाल मलिक की तरफ से बजरंगी लाल जन कल्याण सेवा समिति के प्रदेश प्रमुख अमन सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष मनु कृष्ण सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मोहित बाथम के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी घर से फरार हो गया।

बता दें कि 30 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश के जेवर इलाके के रहने वाले एक नाबालिग ने प्रदर्शन स्थल पर फायरिंग की थी। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया था। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक मार्च करने वाले थे। हमला करने से पहले आरोपी ने एक के बाद एक कई फेसबुक लाइव किए। इसमें एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि खेल खत्म।