पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Share

गाज़ियाबाद। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 103 वी जयंती पर गांव सिरोरा, धारीपुर, बूबखेड़ी के सेक्टर 8 के बूथ संख्या 494 से 498 तक सभी पांचों बूथों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 1916 में मथुरा में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही समाज सेवा में लगे रहते थे। उपाध्याय जी का मानना था कि प्रकृति का सम्मत विकास ही संस्कृति है। प्रकृति के विरुद्ध होने वाला विकास समाज में विकृति पैदा करता है। समावेशी विकास ही स्थाई विकास है। उन्होंने आगे बताया कि पंडित जी सच्चे राष्ट्रवादी थे। सुशासन और विकास से अंत्योदय ही उनका एकमात्र लक्ष्य था। वे राजनीति, अर्थनीति पर राष्ट्र के उद्घोषक, नवीन भारत के प्राण, गरीब के मसीहा व मातृभूमि के सेवक थे। उनके द्वारा समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए हमेशा से कदम उठाये जाते रहे थे। उनके अथक प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला मंत्री डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, विनोद प्रधान, सन्नी कुमार मित्रा, कपिल प्रधान, नीरज शर्मा, सोनू, मनवीर, प्रवेश, सुखबीर, बिजेंदर, आनंद, जगबीर, कंवर सिंह, अभिषेक, सुरेश सिंह, अजय शर्मा, कपिल शर्मा, नवीन शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे