दुखद : मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम रामसे का निधन, सीने में तकलीफ के चलते इलाज के दौरान लीं अंतिम सांसें

Share

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍ममेकर श्‍याम रामसे का मुंबई में बुधवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 67 वर्षीय श्याम रामसे न्यूमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने ‘पुरानी हवेली’ और ‘तहखाना’ जैसी हॉरर फिल्मों के निर्देशन में अपना योगदान दिय था। उनके करीबी रिश्‍तेदारों ने बताया कि वह सीने में तकलीफ के चलते इलाज के लिए अस्‍पताल लाए गए थे। रामसे ब्रदर्स के नाम से चर्चित 7 भाइयों में से श्‍याम रामसे भी एक थे। उन्‍हें रामसे ब्रदर्स ग्रुप का मास्‍टरमाइंड भी माना जाता है। श्याम रामसे ब्रदर्स के नाम से बॉलीवुड में मशहूर रामसे सात भाईयों से एक थे। इनके पिता का नाम फतेहचंद रामसिंघानी था जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कराची से मुंबई आ गए थे। श्याम रामसे जल्द ही फिल्म वीराना का सीक्वल बनाने की घोषणा करने वाले थे।

श्याम ने 1972 में बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म बनाई थी। जिसका नाम था ‘दो गज जमीन के नीचेउनकी पहली हॉरर सीरीज द जी हॉरर शो भी काफी हिट रही। यह सीरीज 1993 से 2001 तक चली। रामसे ब्रदर्स ने 1970 और 1980 के दशक में कम बजट में हॉरर फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। माना जाता है कि इन हॉरर फिल्मों के पीछे असली सोच श्याम रामसे की होती थी। उन्होंने ‘दरवाजा’, पुराना मंदिर’, ‘वीराना’ और ‘द जी हॉरर शो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

श्‍याम रामसे के करीबी रिश्‍तेदार अमित रामसे ने बुधवार को बताया कि मशहूर निर्माता निर्देशक श्‍याम रामसे का मुंबई के अस्‍पताल में सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया। अमित ने कहा कि यह सूचना देते हुए बहुत दुखा हो रहा कि श्‍याम रामसे अब हमारे बीच नहीं हैं। जांच के दौरान डॉक्‍टरों ने उन्‍हें निमोनिया से ग्रसित बताया था।