मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया काे पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भाेपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। त्याग, समर्पण एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आज शनिवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा राष्ट्रसेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ एवं भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली, परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ममता, त्याग एवं समर्पण की त्रिवेणी से परिष्कृत आपका अद्भुत व्यक्तित्व सदैव राष्ट्र सेवा और लोककल्याण की प्रेरणा देता रहेगा।
—————