भाेपाल डीपीएस स्कूल की 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, नहीं मिला सुसाइड नोट
भाेपाल, 19 जनवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा 12वीं की छात्रा ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने घर के कमरे में खिड़की की रॉड से दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतक छात्रा परिवार की इकलौती संतान थी। रविवार काे पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनाें काे साैंप दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी पुलिस को खुदकुशी के लिए कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है। पुलिस ने छात्रा के आईफोन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
जानकारी अनुसार घटना थाना अवधपुरी क्षेत्र की है। एसआई राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव सिंह परिहार अवधपुरी फेस-2 में शुभालय विलास कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वे एलएनसीटी में प्रोफेसर हैं। उनकी इकलौती बेटी आध्या परिहार (17) रातीबढ़ स्थित डीपीएस स्कूल से 12 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में जांच कराने गए थे। घर पर आध्या परिहार के साथ नौकरानी और आध्या की रिश्ते की मौसी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।
एसआई ने बताया कि आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है। दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही, जिससे आत्महत्या के कारणों का अंदाजा लगाया जा सके। परिजनाें ने बताया कि शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। इकलौती बेटी की मौत के बाद राजीव सिंह और उनकी पत्नी बदहवास हैं। लिहाजा पुलिस उनके बयानों को अभी दर्ज नहीं कर सकी है।
—————