ट्रेन से कटकर पल्लेदार की हुई मौत 

Share

ट्रेन से कटकर पल्लेदार की हुई मौत 

जालौन, 30 दिसम्बर (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गांधी नगर निवासी 57 वर्षीय महेश वर्मा रेलवे लाइन पार करते समय डाॅ. नरेश के मकान के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

गल्ला मंडी में वह पत्नी शशि वर्मा के साथ पल्लेदारी का काम करता था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इसी कारण पत्नी अपने साथ ही उसको काम पर ले जाती थी। उसके दिमाग का कई सालों से इलाज भी चल रहा था। सोमवार की दोपहर को वह मंडी से घर जाने की बात कहकर चला आया था। इसी दौरान हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे व कोतवाली पुलिस काे दो। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। दिवंगत के पुत्र राज वर्मा ने कहा कि पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।