पिक अप वैन ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर, युवक की मौत

Share

पिक अप वैन ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर, युवक की मौत

खूंटी, 25 दिसंबर (हि.स.)। अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड पर बुधवार को सेरेंगहातु चौक के समीप तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप वैन को पीछे से ठोकर मार दी। इससें दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल खूंटी लाया गया, जहां रंजीत मुंडा(22 ) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लेबेद निवासी स्व सुरजू मुंडा के पुत्र रंजीत मुंडा और मंगल सिंह पाहन के पुत्र नीरन सिंह पाहन (21 ) हेमरोम बाजार से अपने गांव लेवेद लौट रहे थे। उसी क्रम में सेरेंगहातु चौक के समीप खूंटी से तमाड़ की ओर जा रहे पिकअप वैन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गयै। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके कारण दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी।घटना की सूचना अड़की थाना को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस वाहन से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहुंचाया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रंजीत मुंडा को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक नीरन सिंह पाहन को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया।

—————