पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव वासियाें ने जयहिंद सेना प्रमुख से लगाई मदद की गुहार

Share

पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव वासियाें ने जयहिंद सेना प्रमुख से लगाई मदद की गुहार

महिलाएं बोली, जर्जर हालत में है घर, कई कोई नहीं हो रही सुनवाई, जयहिंद सेना प्रमुख ने दिया पूरा आश्वासन

रोहतक, 19 दिसंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के पैतृक गांव सांघी के ग्रामीणों ने जयहिंद सेना प्रमुख नवीन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण महिला ने बताया कि गांव में एक दो नहीं बल्कि 40-50 ऐसे घर है, जो जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकते है। इसको लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कई कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा जिनके अच्छे घर बने हुए है उनके तो पैसे पास कर दिए और जिनके घर टूटने की कगार पर है, उनको कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं ने कहा कि वह डर के साये में अपने परिवारों के साथ रहने पर मजबूर है। नवीन जयहिंद ने स्वयं जाकर जर्जर हुए घरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से अपील की यह उनका अपना पैतृक गांव है और गांव में लोग इन हालातों में अपना जीवन यापन कर रहे है, उन्हें लोगों के हित के लिए सोचना चाहिए।

साथ ही उन्होंने उपायुक्त से भी अपील कि वह अलग अलग गांवों का दौर करे ताकि पता चले कि लोग कितनी तकलीफ में जीने पर मजबूर है। नवीन जयहिंद ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ है और उनकी समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाकर समाधान करवाया जाएगा।

—————