फतेहाबाद : सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाला गिरफ्तार
फतेहाबाद, 8 दिसंबर (हि.स.)। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने रविवार काे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धारनियां के रूप में हुई है। इस बारे पुलिस ने 8 जुलाई को गांव धारनियां निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर खुद की अवैध हथियार के साथ फोटो लगाकर गुण्डागर्दी का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। ऐसा होने से समाज में गलत संदेश जा रहा है। उसने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया बारे पता लगने पर आरोपी ने स्टेटस हटाकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।