झारखंड के नवनिर्मित विधानसभा में भीमराव अंबेडकर और जयपाल मुंडा की प्रतिमा स्थापित करे राज्य सरकार: अजय सिंह

Share

झारखंड के नवनिर्मित विधानसभा में भीमराव अंबेडकर और जयपाल मुंडा की प्रतिमा स्थापित करे राज्य सरकार: अजय सिंह

रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। सीपीआई के राज्य कार्यालय में आज संविधान दिवस पर संविधान का प्रस्तावना का पाठ किया गया और संविधान में प्रदत्त अधिकारों पर परिचर्चा की गई। परिचर्चा में राज्य सचिव महेन्द्र पाठक ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें कृत संकल्पित होकर आवाज उठाना होगा और लड़ना होगा।

हाई कोर्ट के अधिवक्ता कलाम रसीदी ने कहा कि संविधान जनतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है। संतोष रजक ने कहा कि संविधान हमें समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार देता है। रांची जिला सचिव सह राज्य कार्यकारणी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि देश में संविधान बचाने के लडाई चल रही है। देश में संविधान विरोधी सरकार काबिज है, जो संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रही है।

अजय ने कहा कि झारखंड में जनता ने संविधान बचाने के लिए जनादेश दिया है। इसलिए झारखंड सरकार सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों में प्रस्तावना का पाठ होना अनिवार्य करे और नवनिर्मित विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान प्रारूप कमेटी के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा तत्काल प्रभाव से परिसर में स्थापित करे।

—————