अनूपपुर: बिलासपुर-अनूपपुर रेलखंड खोंगसरा एवं भनवारटंक के बीच मालगाड़ी उतरी पटरी से, यातायात प्रभावित

Share

अनूपपुर: बिलासपुर-अनूपपुर रेलखंड खोंगसरा एवं भनवारटंक के बीच मालगाड़ी उतरी पटरी से, यातायात प्रभावित

अनूपपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। बिलासपुर-अनूपपुर रेलखंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार प्रातः एक मालगाड़ी अप लाइन में पटरी से उतर गई है। इसके चलते इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया हैै। जिससे अनूपपुर से गुजरने वाली 4 यात्री गाड़ियों को रद्द किया गया हैं। 9 गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा हैं। वहीं 2 गाड़ियों को गंतव्य से पहले रद्द की गई। यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, अनूपपुर, रायगढ़, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया सहित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है।

रद्द की गई गाड़ियों में 26 नवंबर को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 26 नवंबर को गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस, 26 नवंबर को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 26 नवंबर को गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया हैं।

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियों में गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को आज 26 नवंबर को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है। इसी तरह से गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को आज दिनाँक 26 नवंबर को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी।

गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी ।

गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी।

गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।

गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी ।

गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्स्प्रेस आज को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।

गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी ।

26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी।

26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी।

—————