पासवा के प्रतिनिधिमंडल ने रवि कुमार से मिलकर दी बधाई

Share

पासवा के प्रतिनिधिमंडल ने रवि कुमार से मिलकर दी बधाई

रांची , 22 नवंबर (हि.स.)। पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पासवा के प्रतिनिधिमंडल ने धुर्वा चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी एवं अप्रिशिएऐसन लेटर के माध्यम से पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

दुबे ने कहा कि झारखंड निर्वाचन आयोग को हाल ही में संपन्न हुए चुनाव को सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं झारखंड निर्वाचन आयोग को बधाई दी। इतने बड़े पैमाने पर चुनाव का आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न कराना झारखंड निर्वाचन आयोग के समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रतिनिधिमंडल में कुमुद रंजन, विशाल सिंह, अमित कुमार, जाबिर राजा, खालिद राजा, मेंहुल दूबे शामिल रहे। ———–