देशभर के आईएफएस वैज्ञानिकों को आफरी देगा प्रशिक्षण

Share

देशभर के आईएफएस वैज्ञानिकों को आफरी देगा प्रशिक्षण

जोधपुर, 22 नवम्बर (हि.स.)। आफरी जोधपुर की ओर से भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के लिए 25 से 29 नवंबर तक पुनश्चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के 25-30 आईएफएस अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सभागार में आयोजित होगा। जिसमें कई वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी व वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।