प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

Share

प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

रांची, 16 नवंबर (हि.स.)। देश के केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने एक संदेश में कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण बहुत ही पुनीत कार्य है, इसे निरन्तर जारी रखना चाहिए।

वह श्री राम भरत मिलाप समिति के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले थे, लेकिन चुनावी व्यस्तता की वजह से शामिल न हो पाए। इस समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने शिवराज सिंह चौहान को राम लाल की मूर्ति स्मृति के रूप में देखकर स्वागत एवं वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर शिवराज ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने के लिए क्षमा मांगते हुए आगे समिति के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आप सभी समाज में एक अच्छे उपदेश के लिए कार्य कर रहे हैं। ईश्वर आपको और आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें और वृक्षारोपण प्र​कृति की रक्षा के लिए बहुत बड़ा कार्य है, इसे जारी रखें।

कृषि मंत्री से मिलने वालों में श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा उपाध्यक्ष प्रिंस पांडे, जितेंद्र बरनवाल, महामंत्री नम्रता सोनी कोषाध्यक्ष कुमुद पांडे,रेणुका पासवान,विवेक कुमार विनय ठाकुर,महेश विजय,संजय सुल्तानिया,प्रिया सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। —————