एसडीआरएफ कार्मिकों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

Share

एसडीआरएफ कार्मिकों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

देहरादून, 14 नवंबर (हि.स.)। जॉलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एसडीआरएफ कार्मिकों और उनके परिवारजनों के लिए मानसिक व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला से डाॅ. ज्योति रावत व हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट से डॉ. अंशू प्रसाद व एसडीआरएफ पैरामेडिक्स स्टॉफ ने एसडीआरएफ कार्मिकों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी दीं।