रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत 

Share

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत 

जालौन, 14 नवंबर (हि.स.)। जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि पूरा मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली का है यहां पर किसान पप्पू उर्फ गोलू पुत्र गेंदालाल राठौर बुधवार को अपने खेतों पर काम कर रहा था। इस दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

—————