आठ दिसम्बर को होने वाली यूपी उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 अगले सूचना तक स्थगित
प्रयागराज, 13 नवम्बर (हि.स.)। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार 8 दिसम्बर को होने वाली यूपी उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 अगले सूचना तक के लिए टाल दी गई है।
रजिस्ट्रार जनरल द्वारा आज जारी पत्र के अनुसार यह परीक्षा अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से टाली गई है। इस आशय की जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने 13 नवम्बर को जारी अपने पत्र के माध्यम से दी है।
—————