भाजपा प्रत्याशी के घर पहुंची बसपा उम्मीदवार, बात नहीं बनी, तो बैरंग लौट गई
खूंटी, 8 नवंबर (हि.स.)। कहा जाता है कि राजनीति में कुछ भी अंसभव नहीं है। चुनाव के दौरान कौन किसी टांग खींचेगा और कौन समर्थन में आता है, इे कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को तोरपा के भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के ममरला स्थित आवास में देखने को मिला। तोरपा सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी(बसपा) की प्रत्याशी सावित्री देवी शुक्रवार को अपने पति सुरेंद्र सिंह और पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार के साथ कोचे मुुंडा के आवास पर पहुंची और भाजपा के चुनाव प्रभारी दुर्ग विजय सिंह के साथ बंद कमरे में लगभग दो घंटे तक बातचीत की।
सावित्री देवीे को गुमला के एक भाजपा नेता अपनी गाड़ी में बैठाकर लाये थे। वहां भाजपा के तोरपा विधानसभा के चुनाव प्रभारी दुर्ग विजय सिंह के साथ एक बंद कमरे में उनकी मीटिंग हुई, लेकिन बात नहीं बनने परसावित्री देवी बैरग लौट गई। इसी बीच वहां बैठक कुछ पत्रकारों पर उसकी नजर पड़ी, सावित्री देवी और उसके समर्थ्ज्ञक सभी घर के पिछले दरवाजे से निकल कर भागने लगे। सावित्री देवी से बार-बार पूछे जाने पर कि वह यहां क्यूँ आयी थी, उन्होने कोई जबाब नहीं दिया। उनके पति सुरेन्द्र सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि भाजपा के लोगों ने यहां बुलाकर धोखा दे दिया। कमरे से बाहर निकलने के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी ने सावित्री देवी को भाजपा का पट्टा पहनना चाहा, तो उन्होंने पट्टा पहनने से इनकार कर दिया कहा कि अभी ऐसा मत कीजिए, पहले बात होने दीजिए।
व्यक्तिगत काम से आये थे: बसपा जिलाध्यक्ष पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर बसपा के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि वे व्यक्तिगत काम से विधायक के पास आये थे। चुनाव के वक्त क्या व्यक्तिगत काम है, पूछने पर उन्होंने कुछ जबाब नहीं दिया।
भाजपा में शामिल होना था: चुनाव प्रभारी भाजपा के तोरपा विधानसभ्णा के चुनाव प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि बसपा प्रत्याशी सावित्री देवी भाजपा में शामिल होने का मन बना चुकी है। वह खुद ही कोचे मुंडा के ममारला स्थित आवास पर आयी थी। वह भाजपा में शामिल हो जाती, लेकिन उनके साथ आये लोगों ने दबाव बनाकर भाजपा में शामिल होने नहीं दिया।
—————