कानपुर में केडीए के अधिकारी द्वारा बेसमेंट सील करते हुए का छायाचित्र
कानपुर, 6 नवम्बर (हि.स.)। कानपुर में बुधवार को इमारतों में अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ केडीए के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की. केडीए के जोन एक के अधिकारियों ने कर्नलगंज, नाला रोड, मुन्ना पुरवा और बेकनगंज में कार्रवाई करते हुए 24 इमारतों के बेसमेंट सील कर दिया है।
—————