ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रांची, 29 अक्टूबर( हि.स.)। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में चतरा के गिद्धौर निवासी बबलू कुमार और पंडरा के लक्ष्मीनगर निवासी संतोष कुमार सिंह इनके पास से 30.94 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि चतरा की ओर से आनेवाली सवारी बस में नशीले पदार्थ को बिकी करने के लिए कुछ व्यक्ति रांची आ रहे है। सूचना के बाद सिटी डीएसपी रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने खादगढ़ा बस स्टैण्ड में लगे खराब बस के पीछे से दो संदिग्ध व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे। पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर दोनो के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
—————