लापता युवक का शव जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली लाश
कोंडागांव, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम छिंदली के जंगल मे गांव के ही लापता युवक अमर सिंह मरकाम का शव सड़ी-गली हालत में मिली है। रविवार शाम जब गांव का एक ग्रामीण जंगल में गाय चराने गया था, इसी दौरान ग्रामीण ने युवक की सड़ी गली लाश देखकर ग्राम सरपंच को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार को सरपंच और ग्रामीणाें ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अमर सिंह मरकाम उम्र 32 वर्ष शुक्रवार को घर से निकला था। घटना स्थल पर पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने के निशान हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूवक की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई होगी। फिलहाल फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
—————