योगा चैंपियनशिप का हुआ समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Share

योगा चैंपियनशिप का हुआ समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रांची, 27 अक्टूबर( हि.स.)। नटराज योग संस्थान की ओर से नामकुम के जीडी गोयनका स्कूल में द्वितीय इंटर स्कूल योगा चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में रांची सहित विभिन्न जगह के स्कूल और संस्थान से लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता का आयोजन जीडी गोयनका स्कूल, नटराज योग संस्थान एवं रिलेशन के जरिये संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार खेल विभाग के उप निर्देशक राजकिशोर खाखा, विशिष्ट अतिथि जीडी गोयंका स्कूल के निर्देशक मदन सिंह,उप निर्देशक अमन सिंह, डीएवी हेहल के उप प्राचार्य नीरज कुमार दुबे, आंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल के निर्देशक अनिल कुमार, सेंट्रल अकादमी स्कूल कांके की प्राचार्या स्नेहा राय, डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ प्रकाश ,एमएम के हाई स्कूल के निर्देशक डॉ तनवीर अहमद, जीडी गोयनका स्कूल के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, अतिथि के रूप मे शंकरा हेल्पिंग एंड केयरिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर दुबे, यस एंटरप्राइज के संचालक सोनू कलाम, आशा मीडिया के जय श्रीवास्तान, गोविंद यादव , रिलेशन के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी, नटराज योग संस्थान के संचालक आर्य प्रहलाद भगत , सह संचालिका सुषमा कुमारी तिग्गा, आयोजक समिति के सदस्य रितेश कुमार, माही सिंह, अंजलि कुमारी , पिंटू चौधरी, सुमित सोनी, दीपू लोहरा, रेणुका सिंह, मोहित कुमार , शुभम कुमार, आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में अधिक पदक और प्रतिभागी के साथ विजेता लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल, उप विजेता जीडी गोयनका स्कूल नामकुम, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल द्वितीय उप विजेता रहा। आयोजक सचिव आशुतोष द्विवेदी ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

—————