भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share

 भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची, 27 अक्टूबर( हि.स.)।भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी के जरिये सीता सोरेन के प्रति किए गए अभद्र टिप्पणी मामले में ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से झारखंड सरकार के मंत्री एवं जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह,भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका जूही, सीमा शर्मा, डॉ राजश्री जयंती, रेणु तिर्की, नीलम चौधरी और अशोक बड़ाइक शामिल थे।

—————