दीपावली पर 28 से 3 नवंबर तक बंद रहेगा हाई कोर्ट
नैनीताल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के अवसर पर हाई कोर्ट एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा। हाई कोर्ट 4 नवंबर को खुलेगा।
हाई कोर्ट में दीपावली का अवकाश घाेषित कर दिया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि हाई काेर्ट में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। इसके बाद 3 नवंबर काे रविवार है। हाई काेर्ट 4 नवंबर काे खुलेगा।
—————