सीड्स संस्था के कार्यपालक निदेशक को बिहार-झारखंड मेडिकल फोरम ने किया सम्मानित

Share

सीड्स संस्था के कार्यपालक निदेशक को बिहार-झारखंड मेडिकल फोरम ने किया सम्मानित

रांची, 20 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार झारखंड मेडिकल फोरम के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों राज्यों में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीड्स संस्था के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा को सम्मानित किया गया।

मिश्रा भारत में तंबाकू नियंत्रण अभियान के अग्रणी के रूप में जाने जाते हैं। उनका संगठन सीड्स पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से तंबाकू नियंत्रण अभियान के कार्यान्वयन में बिहार, झारखंड और दिल्ली सरकार को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है। सीड्स भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर देश के सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों में तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा 2003) के अनुपालन में उनका बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। सीड्स संस्था को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्रतिष्ठित डब्ल्यूएनटीडी वार्ड 2020 से नवाजा जा चुका है।

—————