मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित, गुरुवार 17 अक्टूबर को नहीं होगा जनदर्शन
रायपुर, 16 अक्टूबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय कल 17 अक्टूबर काे हरियाणा दाैरे पर रहेंगे। साय हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समाराेह में शामिल हाेंगे।
—————