सौ प्राथमिक सदस्य बनाने पर बनाया जाएगा सक्रिय सदस्य: पंचारिया
-भाजपा देहात दक्षिण की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण की प्राथमिक सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पाली लोकसभा सांसद पीपी चौधरी, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बडला, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण सदस्यता अभियान 2024 के संयोजक त्रिभुवनसिंह भाटी, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर सोहन चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सौ प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष हरिराम देवासी, भाजपा महिला मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण की जिला अध्यक्ष अनुश्री पूनिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर देहात दक्ष्णि जिला अध्यक्ष अयूब पठान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रावतराम बिंजारिया, भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नवसृजित कुड़ी भगतासनी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रलाल खावा, सहित जोधपुर देहात दक्षिण के सभी मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक एवं जिला पदाधिकारी एवं अग्रिम मोर्चा के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।