फतेहाबाद : डीएवी पुलिस स्कूल में वैदिक संस्कार पखवाड़ा शुरू

Share

फतेहाबाद : डीएवी पुलिस स्कूल में वैदिक संस्कार पखवाड़ा शुरू

फतेहाबाद, 15 अक्टूबर (हि.स.)। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा के तत्त्वावधान में पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वैदिक संस्कार पखवाड़े का शुभारम्भ हो गया। आचार्य रामबिलास शास्त्री के मार्गदर्शन में मंगलवार को विद्यालय के तृतीय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियाँ डालीं। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अरुण शर्मा ने बताया कि 12 से 31 अक्टूबर दीपावली तकआयोजित होने वाले इस वैदिक संस्कार पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों को भारतीय सत्य सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए ऋषि दयानन्द सरस्वती से लेकर भगवान श्रीराम के वैदिक स्वरुप से परिचित करवाया जाएगा।

दूसरी ओर भारत देश व वैदिक संस्कृति के संरक्षण व उत्थान में आर्य समाज के अमूल्य योगदान से परिचित करवाने हेतु प्रतिदिन यज्ञ एवं वैदिक विद्वानों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे तथा प्रतिदिन प्रार्थना सभा में धर्म शिक्षक या अन्य शिक्षकों द्वारा वैदिक विचारधारा से अवगत करवाया जाएगा। इसमें आर्य जगत के महान विद्वान आकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे और आर्य विचारधारा का प्रचार एवं प्रसार कार्य करेंगे।