सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
चतरा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। टंडवा थाना क्षेत्र के राहम-बड़गांव मुख्य पथ स्थित बेलवाटांड टोला के समीप मोटर साईकिल दुर्घटना में पुरनी गोंदा निवासी पुनैय उरांव (32) की मौत हो गई। पुनैय उरांव राहम मे आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने आया था। शनिवार देर रात को मेला समाप्त होने के बाद वह अपने मोटर साइकिल से वापस घर जा रहा था।
इसी बीच बेलवाटांड़ के समीप तीखी मोड़ मे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और सड़क से लगभग दस फीट दुरी एक गढ्ढे मे जा गिरा। अंधेरा होने के कारण वह रात भर घटना स्थल मे घायल अवस्था मे पड़ा रहा। बताया गया कि सर मे गंभीर चोट लगने तथा रात भर घटना स्थल पर गिरे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीरो ने घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाईकिल मे दबे पुनैय को देखा गया। जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। घटना की सुचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। जबकि मोटर साईकिल को जब्त कर थाने ले गई। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने रविवार को थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
—————