अनूपपुर: नर्मदा के गहरे पानी के भवर में फसने से युवक की डुबने से मौत
अनूपपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल डोंगरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मृत्युं हो गई। पुलिस मौंके पर पहुंचकर मृतक के शव को बाहर निकलते हुए पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों सौंप कर कार्यवाई प्रारभ कर दी।
जानकारी अनुसार पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल डोंगरी में शनिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए 22 वर्षीय सुकेश यादव पुत्र नानशू जो की नर्मदा नदी के शिवालय घाट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया हुआ था,मूर्ति विसर्जन के बाद विसर्जन स्थान से 300 मीटर नीचे नहाने के लिए गया। जहां गहरे पानी के भवर में फंस गया जिसे बचाने के लिए साथी गया किन्तु पानी के भवर के डर से बाहर आ गया वहीं युवक डूब जाने के कारण मृत्युर हो गई। घटना की सूचना पर करन पठार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को बाहर निकलते हुए पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों सौंप कर कार्यवाई प्रारभ कर दी।
ग्रमीणों ने बताया कि विसर्जन के पश्चात जब युवक नहाने के लिए विसर्जन स्थल से 300 मीटर की दूरी पर गहरे पानी के समीप गया तो स्थानीय लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह लोगों की बात ना मानते हुए इस तरफ चला गया और गहरे पानी में पहुंचते ही डूबनेलगा। इसके बाद उसके दोस्त गोपाल परस्ते ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बचाने के लिए गए युवक से भी तैरते नहीं आता था इसके बाद वह वापस लौट आया। जहां कुछ ही समय के बाद सुकेश यादव की गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना के लगभग दो-तीन घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया। बताया गया हैं कि युवक नशे में था।