मिशन शक्ति के तहत 90 दिन में चलेंगे नौ अभियान
मुरादाबाद, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मिशन शक्ति फेज- पांच के तहत पुलिस 90 दिन में नौ विशेष अभियान चलाएगी। पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और उन्हें अभियान के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति का शुभारंभ भी किया गया। एसपी सिटी ने आगे बताया कि 90 दिन तक गरुण, शील्ड, डेस्ट्रॉय, बचपन, खोज, मजनू, नशा मुक्ति, रक्षा, ईगल नाम से विशेष अभियान चलाए जाएंगे।