परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका सीएम हेमंत का पुतला
चतरा, 26 सितंबर (हि.स.)। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम टंडवा प्रखंड मुख्यालय में किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा विरोधी हेमंत सरकार ने नौकरियों को बेचने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि हर बार परीक्षा में पेपर लीक होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार निकम्मी है। इसे उखाड़ फेकना है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, सुनील चौरसिया सहित अन्य शामिल रहे।
—————