राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए जगाधरी की अनन्या कालरा का चयन

Share

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए जगाधरी की अनन्या कालरा का चयन

यमुनानगर, 18 सितंबर (हि.स.)। सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी की छात्रा अनन्या कालरा का राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है और वह अब हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बुधवार को सेंट थॉमस स्कूल की प्राचार्या चंदना लाल ने बताया कि अनन्या कालरा हमारे स्कूल की एक मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह स्कूल के ही भौतिकी शिक्षक करणवीर शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल में शतरंज का अभ्यास करती है। उन्होंने कहा कि पिछले लगातार दो वर्षों में अनन्या आईसीएसई की आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में खेल चुकी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी अध्यापकगणों ने अनन्या कालरा के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और प्रार्थना की। हम आशा करते हैं कि अनन्या स्कूल और जिले के साथ- साथ प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि अनन्या इससे पहले 15 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक कुरुक्षेत्र में आयोजित 57वीं हरियाणा राज्य शतरंज चैंपियनशिप में यमुनानगर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वह यमुनानगर जिले के सभी स्कूलों से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।