सूचना क्रांति और पंचायतीराज के जनक थे राजीव गांधी

Share

हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू युवा केन्द्र में सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।

श्रद्धांजलि सभा में महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहाकि राजीव गांधी भारत के सूचना क्रांति के नायक के साथ ही पंचायती राज के जनक थे, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। उनके बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को एकजुट रखने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने राजीव गांधी के साथ किए गये कार्यों को याद कर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें अमेठी लोकसभा चुनाव में 1989 में राजीव गांधी के नेतृत्व में बूथ मैनेजमेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखण्डता को सांप्रदायिक ताकतों से लड़कर बचाने का काम करेंगे।

निवर्तमान पार्षद सुहैल कुरैशी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, वरिष्ठ नेता बीएस तेजियान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, शहाबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, रचना शर्मा,विजया जोशी, अंजू द्विवेदी, रफी खान,नवाज अब्बासी, कपिल पाराशर, ऐश्वर्य पंत, रिषभ अरोड़ा, शौकत अली, बीपीएस तेजियान, इरफान कुरैशी, समर्थ अग्रवाल, आरिफ कुरैशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।