मुख्यमंत्री योगी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की बधाई दी

Share

लखनऊ,07 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में हमारे वरिष्ठ सहयोगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।