उपराष्ट्रपति धनखड़ आज मसूरी में, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी जाएंगे

Share

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (शुक्रवार) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मशहूर हिल स्टेशन मसूरी जाएंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार धनखड़ एक दिवसीय प्रवास के दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में आईएएस चरण- I (2023 बैच) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान वो अकादमी में संकाय सदस्यों से बातचीत भी करेंगे।