आईपीएल 2024-बेंगलुरु पहुंचे कोहली, आरसीबी कैंप से जुड़े

Share

नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीज़न पहले सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे। आरसीबी ने इंस्टाग्राम पर कोहली के आगमन की घोषणा की।

भारत और आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाज कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी के साथ हैं और उन्होंने नौ साल तक टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां सीज़न 22 मार्च से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ होगा।

पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 24 मार्च को अहमदाबाद में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

वहीं, गुजरात के साथ दो शानदार सीज़न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापस लौट आए हैं। पांड्या इस बार रोहित शर्मा की जगह मुंबई का नेतृत्व करेंगे, जबकि शुभमन गिल ने गुजरात की कप्तानी संभाली है। उसी दिन, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स जयपुर भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।