भोपाल, 27 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मध्यप्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभानसिंह पवैया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार उपस्थित रहीं।