उपराष्ट्रपति 22 फरवरी को विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे

Share

नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि धनखड़ 22 फरवरी को विशाखापत्तनम के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेमिनार- ‘मिलन-2024’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।