अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे

Share

अयोध्या,12 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिए महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। वहां पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों के बीच दोनों मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। यहां से सभी लोग श्री राम जन्मभूमि में दर्शन के लिए अयोध्या धाम निकले।

उल्लेखनीय हैं कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। आज अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने-अपने परिवार के साथ श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम पहुंचे हैं।