बिहार के दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंशाें को कराया मुक्त

Share

मीरजापुर, 29 जनवरी (हि.स.)। अदलहाट पुलिस ने सोमवार को पिकअप पर लादकर ले जा रहे 13 गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।

उप निरीक्षक अदलहाट जयदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर अदलहाट क्षेत्र से पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 13 गोवंश बड़ी क्रूरता पूर्वक लादे गए थे, जिन्हें मुक्त कराया गया। इस दौरान दो तस्कर पकड़े गए हैं। उनमें बिहार निवासी जुल्फकार कुरैशी और रियाज कुरैशी शामिल है। वाहन को जब्त करते हुए गोवंशों को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया है।