एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : न्यूजीलैंड को 1- 0 से हराकर यूएसए सेमीफाइनल में - सरस जनवाद

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : न्यूजीलैंड को 1- 0 से हराकर यूएसए सेमीफाइनल में

Share

रांची (झारखंड), 16 जनवरी (हि.स.)। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में यूएसए ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल बी में सभी मैच जीतकर यूएसए सेमीफाइनल में पहुंची।मुकाबले का एकमात्र गोल यूएसए ने मुकाबले के 17वें मिनट में किया।

17वें मिनट पर एलिजाबेथ यीगर ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। न्यूजीलैंड ने आखिरी मिनट तक वापसी की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। मैच में तीन पेनाल्टी कॉर्नर यूएसए जबकि चार पेनाल्टी कॉर्नर न्यूजीलैंड ने हासिल किया थे।